डीएम ने सीएस से स्पष्टीकरण मांगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2015 7:03 PM
समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडू की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला एंपावरमेंट कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अनुमंडल स्तर पर एंपावरमेंट कमेटी का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें. शिक्षा विभाग में लंबित एमजेसी एवं सीडब्लूजेसी मामलों पर जिला पदाधिकारी ने चिंता व्यक्त की. […]
समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडू की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला एंपावरमेंट कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अनुमंडल स्तर पर एंपावरमेंट कमेटी का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें. शिक्षा विभाग में लंबित एमजेसी एवं सीडब्लूजेसी मामलों पर जिला पदाधिकारी ने चिंता व्यक्त की. जिला शिक्षा पदाधिकारी को लंबित मामलों के अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एमजेसी के दो मामले लंबित हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा है. बैठक में जीपी को निर्देश दिया गया कि आंतरिक संसाधन की बैठक में सिविल मामलों को नवपदस्थापित अंचलाधिकारी के साथ मिलकर प्रभावी रूप सुनवाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










