सीएस के समक्ष प्रदर्शन करेंगी आशा कार्यकर्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2015 6:03 PM
समस्तीपुर. बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) जिला शाखा की बैठक सदर अस्पताल परिसर स्थित तिलक भवन में सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता फैजी तरुनुम ने की. इसमें आशा कार्यकर्ताओं के स्थानीय कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही आगे की रणनीति तैयार की गयी. वक्ताओं ने इनकी समस्याओं में टीकाकरण का […]
समस्तीपुर. बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) जिला शाखा की बैठक सदर अस्पताल परिसर स्थित तिलक भवन में सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता फैजी तरुनुम ने की. इसमें आशा कार्यकर्ताओं के स्थानीय कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही आगे की रणनीति तैयार की गयी. वक्ताओं ने इनकी समस्याओं में टीकाकरण का समय पर भुगतान नहीं होना, जन्म प्रमाण पत्र में मनमानी करने व समय पर नहीं बनाने, आशा भवन का अविलंब निर्माण कराने, संस्थागत प्रसव की प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान करने, कल्याणपुर प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं को साइकिल की राशि का भुगतान करने समेत अन्य कई मुद्दे शामिल थे. इन सब मुद्दों को लेकर आगामी 26 मई 2015 को सिविल सर्जन के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिला सचिव महासंघ हरिकांत झा, नवीना कुमारी, पूनम कुमारी, वीणा सिन्हा, शैल कुमारी, विमला कुमार, आरती कुमार, रीना वर्मा समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










