खेत पर जाने की बात कह कर निकला था सुनील

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव स्थित मूंग खेत से बरामद हुए पच्चीस वर्षीय युवक सुनील कुमार महतो की लाश के मामले में मृतक की मां राम संुदरी देवी ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दे दिया है. इसमें उसने कहा है कि उसकी बड़ी पुत्र वधु वीणा देवी एवं मृतक की पत्नी आरती देवी […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव स्थित मूंग खेत से बरामद हुए पच्चीस वर्षीय युवक सुनील कुमार महतो की लाश के मामले में मृतक की मां राम संुदरी देवी ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दे दिया है. इसमें उसने कहा है कि उसकी बड़ी पुत्र वधु वीणा देवी एवं मृतक की पत्नी आरती देवी व मृतक सुनील के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. गत 15 मई को उसके पुत्र सुनील ने अपनी चाय दुकान पर से खेत पर जाने की बात कह कर निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. रात भर उसकी खोजबीन की गयी परंतु उसका कहीं अता पता नहीं चला. इसके बाद परेशान परिजन उसकी खोज के लिए इधर उधर भटक ही रहे थे कि खेत की ओर जाने पर उसकी लाश देखी गयी. मृतक के शरीर पर कोई जख्म नहीं थे. मृतक की मां का मानना है कि पारिवारिक तनाव से तंग आकर उसने जहर खाकर आत्म हत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन