पंच सरपंचों ने लिया भागीदारी निभाने का निर्णय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2015 6:03 PM
बिथान. प्रखंड ग्राम कचहरी के पंच, सरपंचों की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो ने की. इसमें स्थानीय निकाय बिहार विधान परिषद चुनाव में ग्राम कचहरी के पंच सरपंचों को मताधिकार देने, दाखिल खारिज में सरपंच की सहभागिता सुनिश्चित करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर बिहार पंच सरपंच संघ […]
बिथान. प्रखंड ग्राम कचहरी के पंच, सरपंचों की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो ने की. इसमें स्थानीय निकाय बिहार विधान परिषद चुनाव में ग्राम कचहरी के पंच सरपंचों को मताधिकार देने, दाखिल खारिज में सरपंच की सहभागिता सुनिश्चित करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर बिहार पंच सरपंच संघ के आह्वान पर आगामी 27 मई को जिला स्तर पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर नंद किशोर पूर्वे, सुबोध कुमार, अरुण कुमार साह, शिव तारणी देवी, राम विलास शर्मा, संगुप्ता अंजुम, राजेश पूर्वे, वृज माला पटेल, विशुनदेव राय, सुशीला देवी, धर्मशिला देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










