/ू/रमूंग खेत से पच्चीस वर्षीय युवक का शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2015 8:04 PM
/रविभूतिपुर, प्रतिनिधि : थाना क्षेत्र के कोरबद्धा टभका गांव स्थित मूंग खेत से शनिवार की सुबह पुलिस ने पच्चीस वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. उसकी पहचान गांव के ही विष्णुदेव महतो के पुत्र सुनील महतो के रुप में की गयी है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल […]
/रविभूतिपुर, प्रतिनिधि : थाना क्षेत्र के कोरबद्धा टभका गांव स्थित मूंग खेत से शनिवार की सुबह पुलिस ने पच्चीस वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. उसकी पहचान गांव के ही विष्णुदेव महतो के पुत्र सुनील महतो के रुप में की गयी है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं घटना की तहकीकात की जा रही है. पुलिस का मानना है कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या हो सकती है. वैसे आत्म हत्या का भी मामाल हो सकता है. बहरहाल जो भी यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा. जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है. इधर, अवर निरीक्षक विजय कुमार प्रसाद, रामचंद्र ठाकुर ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. परंतु कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जो अनुसंधान में मददगार साबित हो सके. समाचार प्रेषण तक घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी. वैसे पुलिस ने मृतक की पत्नी आरती देवी व भगवानपुर थाना क्षेत्र के इसापुर निवासी मृतक के ससुर रंजीत महतो और मृतक की मां राम सुंदर देवी, पिता विष्णुदेव महतो को थाना पर बुला कर पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली. लाश को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. फिलहाल घटना को लेकर कुछ भी टिप्पणी करने से पुलिस ने परहेज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










