/ू/रमोतिहारी में सड़क हादसे मंे हुसेनीपुर के युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2015 8:04 PM
/रमोरवा, प्रतिनिधि : हलई ओपी के मरीचा पंचायत अंतर्गत हुसेनीपुर गांव के एक युवक की मौत सड़क हादसे में हो शुक्रवार को हो गयी. रात में शव के पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया. उसके मौत से पूरा गांव सदमें में डूब गया है. बताया जाता है कि रामबली ठाकुर का बेटा उदय […]
/रमोरवा, प्रतिनिधि : हलई ओपी के मरीचा पंचायत अंतर्गत हुसेनीपुर गांव के एक युवक की मौत सड़क हादसे में हो शुक्रवार को हो गयी. रात में शव के पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया. उसके मौत से पूरा गांव सदमें में डूब गया है. बताया जाता है कि रामबली ठाकुर का बेटा उदय ठाकुर (33) कई बरसों से मेातिहारी के पास रहकर नन बैंकिंग की एक शाखा में काम करता था. शुक्रवार को वह एक वाहन के चपेट में आ गया जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत होने की बात बतायी जा रही है. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी. युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. उसके परिजन शव को लाने मोतिहारी गये. रात्रि के करीब दस बजे जैसे ही उसका शव पहुंचा लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. कौन ऐसा शख्स तथा जिसके आंखें से आंसू न निकल रहे हों. मृतक की मां एवं उसकी विधवा छाती पीट पीटकर रो रही थी. वहीं छोटे भाई एवं बाप की दहाड़ से सबों का कलेजा फटा जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










