/ू/रपंचायत स्तर पर कार्यशाला करने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2015 8:04 PM
/रपूसा, प्रतिनिधि : प्रखंड के औद्योगिक उच्च विद्यालय दिघरा के स्व. रवि शर्मा भवन में पूसा और कल्याणपुर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की कार्यशाला शनिवार को हुई. इसमें कार्यकारिणी, बूथ के संयोजक एवं विभिन्न मंच मोर्चा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. अध्यक्षता स्थानीय मंडल के अध्यक्ष ध्रुव पाठक ने की. संचालन कल्याणपुर मंडल के अध्यक्ष […]
/रपूसा, प्रतिनिधि : प्रखंड के औद्योगिक उच्च विद्यालय दिघरा के स्व. रवि शर्मा भवन में पूसा और कल्याणपुर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की कार्यशाला शनिवार को हुई. इसमें कार्यकारिणी, बूथ के संयोजक एवं विभिन्न मंच मोर्चा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. अध्यक्षता स्थानीय मंडल के अध्यक्ष ध्रुव पाठक ने की. संचालन कल्याणपुर मंडल के अध्यक्ष प्रभात ठाकुर ने किया. कार्यशाला में आगत अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव को देखते हुए जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने की जरुरत है. साथ ही पंचायत स्तर पर कार्यशाला करने और मतदाताओं का विश्वास हासिल करने में कहीं से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ने का टास्क दिया गया. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कल्याणपुर विधानसभा से आगामी चुनाव भाजपा के टिकट से लड़ने की मांग की. मौके पर धीरेंद्र सिंह, हेमचंद्र प्रसाद, रामपलटन राम, मोहन मल्लिक, जय प्रकाश शर्मा, राकेश कुमार मुन्ना, रंजन ठाकुर, उर्मिला देवी, रंजीत शर्मा, अभिराम ठाकुर, श्याम चौधरी, उदय कुमार शर्मा, विनय राय, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










