/ू/रगड़बड़झाला : भूमिहीनों के नाम भी फसल क्षति सूची में दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

/र/इ* फसल क्षति सूची में शत प्रतिशत गड़बड़ी का आरोप/इ/इ* पदाधिकारियों से की गड़बड़ी की शिकायत/इ/इरोसड़ा, प्रतिनिधि :/इ रब्बी फसल अनुदान वर्ष 2015-16 में कर्मी द्वारा सूची निर्माण में धांधली किये जाने के संबंध में मोतीपुर पंचायत के कुछ किसानों ने सीएम, डीएम आदि को आवेदन दिया है. जिसमें चयनित सूची का जांचोंपरांत कार्रवाई करने […]

विज्ञापन

/र/इ* फसल क्षति सूची में शत प्रतिशत गड़बड़ी का आरोप/इ/इ* पदाधिकारियों से की गड़बड़ी की शिकायत/इ/इरोसड़ा, प्रतिनिधि :/इ रब्बी फसल अनुदान वर्ष 2015-16 में कर्मी द्वारा सूची निर्माण में धांधली किये जाने के संबंध में मोतीपुर पंचायत के कुछ किसानों ने सीएम, डीएम आदि को आवेदन दिया है. जिसमें चयनित सूची का जांचोंपरांत कार्रवाई करने की मांग की गयी है. आवेदन में कहा है कि मोतीपुर पंचायत के किसानों का फसल क्षति अनुदान के लिए किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक ने बिचौलियों की भूमिका निभाते हुए वरीय पदाधिकारी के नाम पर अवैध किसानों से राशि वसूली कर लिया. साथ ही आरटीपीएस के माध्यम से एडभाइस की चयनित सूची प्रकाशित कर दिया. जिसे सौ फीसदी अवैध बताया है. आवेदक ने कहा है कि भूमिहीन किसान जिसका सूची में क्रम संख्या 210, 228, 183, 184, 221 एवं एक ही भूमि का रसीद जिससे पिता पुत्र मिलकर क्रम संख्या 137, 162, 174 एवं 134, 135 से फसल क्षति अनुदान की राशि उठाव करने के लिए तत्पर है. वहीं क्रम संख्या 149, 198 के पास करीब 3 बीघा भूमि है जिसके नाम पर 25 हजार रुपये से अधिक का अनुदान राशि बना है. जो एक ही परिवार का सदस्य है. इसके अलावे भी कई दर्जनों संख्या बतायी गयी है जिसमें सूची क्रमांक पिता पुत्र मिलाकर है. ऐसे में वास्तविक किसानों को फसल क्षति की सूची से वंचित कर दिया गया है. ऐसी परिस्थिति में किसानों के बीच आक्रोश व्याप्त है. आवेदकों ने सूची की जांच कर फिर से सूची बनाने की मांग की है. आवेदन देने वालों में दिनेश चौधरी, अजबलाल मंडल, शंकर राउत, मनोज कुमार चौधरी, सुमित्रा देवी, राम विलास महतो आदि हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन