/ू/रवेतनमान मिले बिना हड़ताल वापस नहीं : प्रदेश उपाध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

/र/इफोटो संख्या : 18 व 19/इ/इसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : /इबिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई के कार्यसमिति व जिला संघीय पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रामपुकार सिन्हा ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में पदस्थापित 4 लाख नियोजित […]

विज्ञापन

/र/इफोटो संख्या : 18 व 19/इ/इसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : /इबिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई के कार्यसमिति व जिला संघीय पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रामपुकार सिन्हा ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में पदस्थापित 4 लाख नियोजित शिक्षकों को जब तक सीएम वेतनमान देने की घोषणा कैबिनेट से नहीं करते हैं तब तक नियोजित शिक्षकों क े द्वारा हड़ताल वापस नहीं लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि संघ वार्ता के लिए तैयार है. लेकिन, शिक्षा मंत्री इसके लिए कतई तैयार नहीं है. वहीं जिलाध्यक्ष व वरीय जिला उपाध्यक्ष संजीव आर्य ने कहा कि जिले के सभी नियोजित शिक्षक हड़ताल पर डटे रहे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर शंभू कुमार सुमन, सुमन कुमारी, राजाराम महतो, अभय कुमार आजाद, नंद किशोर यादव, कैलाश राय, उपेंद्र निराला आदि मौजूद थे. इधर, संघ के प्रखंड इकाई के अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि सरकार चाहे तो दमनात्मक कार्रवाई चला सकती है. लेकिन हम हिलने वाले नहीं हैं. क्योंकि यह आंदोलन हमारे मान-सम्मान से जुड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन