डीआइजी ने की कांडों की समीक्षा, दिये निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 8:09 AM
विज्ञापन
समस्तीपुर : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक उमाशंकर प्रसाद सुधांशु ने शनिवार को समस्तीपुर पहुंच कर राइस मिलों से संबंधित मामलों की समीक्षा की. इस क्रम में उन्होंने समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कक्ष में वरीय पुलिस पदाधिकारियों से इन मामलों में अब तक की प्रगति की जानकारी मांगी. साथ ही केस को लेकर कई […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक उमाशंकर प्रसाद सुधांशु ने शनिवार को समस्तीपुर पहुंच कर राइस मिलों से संबंधित मामलों की समीक्षा की. इस क्रम में उन्होंने समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कक्ष में वरीय पुलिस पदाधिकारियों से इन मामलों में अब तक की प्रगति की जानकारी मांगी.
साथ ही केस को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. उधर, पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक की. इस दौरान एसपी ने वरदी में उपस्थित नहीं होने वाले पुलिस कर्मी जगतपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. थानाध्यक्षों को अपराधियों की सूची तैयार कर सीसीए का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया.
बेल निरस्त कराने की सूची, केस डिस्पोजल, वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा. केस डिस्पोजल में समस्तीपुर अनुमंडल में मुफस्सिल थाना अव्वल रहा है. बैठक में एएसपी आनंद कुमार, नगर थानाध्यक्ष असरार अहमद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










