दरवाजे पर खड़ी बोलेरो पिकअप की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 7:04 PM
खानपुर. थाना क्षेत्र के रेबड़ा चौक से विगत 7 मई की रात्रि में एक बोलेरो पिकअप गाड़ी के चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना की जानकारी आठ मई को सुबह उस समय हुई जब गृह स्वामी अपने दरवाजे पर खड़ी उक्त गाड़ी गायब पाया़ गाड़ी अपने स्थान पर नहीं देख गाड़ी […]
खानपुर. थाना क्षेत्र के रेबड़ा चौक से विगत 7 मई की रात्रि में एक बोलेरो पिकअप गाड़ी के चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना की जानकारी आठ मई को सुबह उस समय हुई जब गृह स्वामी अपने दरवाजे पर खड़ी उक्त गाड़ी गायब पाया़ गाड़ी अपने स्थान पर नहीं देख गाड़ी मालिक के पांव तले जमीन खिसक गयी़ काफी छानबीन के बाद भी गाड़ी का पता नहीं चल सका़ इस संबंध में वाहन मालिक रेबड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार महतो ने इस आशय की जानकारी थाने में आवेदन देकर की है़ बताया गया है कि वाहन मालिक की गाड़ी दरवाजे पर खड़ी थी जो विगत शुक्रवार को अहले सुबह गाड़ी अपने स्थान से गायब थी़ इधर थानाध्यक्ष से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










