डाक आपकी सेवा मेें उमड़े ग्राहक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 7:04 PM
समस्तीपुर. ग्लोबल मार्केटिंग व प्रतिस्पर्धा के दौर में डाक विभाग को आज योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना होगा. इसके लिये डाक आपकी सेवा में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. उक्त बातें भारतीय डाक आपकी सेवा में का उद्घाटन करते हुए जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश कु मार सिंह ने कहा. स्थानीय वासुदेवपुर गांव में […]
समस्तीपुर. ग्लोबल मार्केटिंग व प्रतिस्पर्धा के दौर में डाक विभाग को आज योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना होगा. इसके लिये डाक आपकी सेवा में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. उक्त बातें भारतीय डाक आपकी सेवा में का उद्घाटन करते हुए जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश कु मार सिंह ने कहा. स्थानीय वासुदेवपुर गांव में इसका आयोजन किया गया. इस अवसर पर डाक विभाग की ओर से लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना, नयी पेंशन योजना, पीएलआइ व आरपीएलआइ की जानकारी दी गयी. साथ ही बताया गया कि जहां निजी क्षेत्र की कंपनियां बीमा के नाम पर 25 से 30 फीसदी की राशि कमीशन में दे देती है. इसका सीधा खामियाजा ग्राहकों को अपनी जेब से उठानी पड़ती है. ऐसे में डाक विभाग की सेवा इसके लिये बेहतर विकल्प है. साथ ही लोगों को खाता खोलने व ग्राहक समस्याओं का निबटारा भी किया गया. इस अवसर पर अध्यक्षता अरुण कुमार देव ने की. मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर चंद्रगुप्त शर्मा, रिजवान खान,राम कुमार शर्मा, लक्ष्मण महतो, उर्मिला देवी, रामदेव महतो आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










