सीपीएस में बच्चों ने मनाया टैगोर जयंती व मदर्स डे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13समस्तीपुर. बंगाली कैलेंडर के अनुसार शहर के ताजपुर रोड स्थित सीपीएस में शनिवार को टैगोर जयंती मनायी. छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया. उनके योगदान के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किये. इसके पश्चात मदर्स डे का आयोजन हुआ. इसमें दोनों शिफ्ट के तमाम छात्र छात्राओं ने रंगारंग […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13समस्तीपुर. बंगाली कैलेंडर के अनुसार शहर के ताजपुर रोड स्थित सीपीएस में शनिवार को टैगोर जयंती मनायी. छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया. उनके योगदान के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किये. इसके पश्चात मदर्स डे का आयोजन हुआ. इसमें दोनों शिफ्ट के तमाम छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मां विषय पर चित्रकला एवं पोस्टर प्रदर्शनी में बढ़चढ़कर भाग लिया. मां की तुलना एक वट वृक्ष से की गयी. इसकी शीतल छाया में हम बार बार जाना चाहते हैं. आज के समय में मां की भूमिका भी काफी चुनौतीपूर्ण हो गयी है. विषेशकर वर्किंग मदर्स की. बच्चों ने मां के दीर्घायु होने की प्रार्थना की व उन्हें प्रसन्न एवं संतुष्ट रखने की शपथ ली. छात्रा प्रीति कृति और अमन द्वारा प्रस्तुत मां पर नृत्य नाटिका की सराहना सभी ने की. इसके अतिरिक्त आर्यन की एकल गीत, आतिफ के प्रहसन, दिवाकर के चुटकुले, अफिफा के गजल, के साथ कार्तिका इशिका, सुषमिता अय्यर आशय ताथ आकांक्षा संगीत ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. अंत में नये बच्चों के स्वागत समारोह के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मो. आरिफ के साथ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ जे झा, प्रभारी बीके झा व जे़ ठाकुर के अतिरिक्त सबलोक, अजय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन