स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने की मिली इग्नू से स्वीकृति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 6:04 PM
रोसड़ा. स्थानीय शशि कृष्णा कॉलेज थतिया का इग्नू विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक पाठ्यक्रम आरंभ करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है. इसके बाद मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, उर्दू, संस्कृत व मैथिली विषय में नामांकन भी शुरू कर दी गयी है. निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार सिंह व संयुक्त निदेशक प्रो. अमरेश कुमार सिंह ने संयुक्त […]
रोसड़ा. स्थानीय शशि कृष्णा कॉलेज थतिया का इग्नू विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक पाठ्यक्रम आरंभ करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है. इसके बाद मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, उर्दू, संस्कृत व मैथिली विषय में नामांकन भी शुरू कर दी गयी है. निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार सिंह व संयुक्त निदेशक प्रो. अमरेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि वैसे छात्रझ्रछात्राएं जो नौकरी पेशा में हैं या दूर देहात में रहते हैं, जिनसे नियमित पढ़ाई करना संभव नहीं है उनके लिए यह स्वर्णिम अवसर है. इग्नू स्टडी सेंटर का यह प्रथम सत्र है. इसमें एक जून से पूर्व नामांकन संपन्न कर लिया जायेगा. इग्नू केंद्र की देखरेख इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय दरभंगा के अंतर्गत होगा. इग्नू सेंटर की संबंद्धता प्राप्ति कर प्रो. अमरेश सिंह, प्रो. गौरी शंकर प्रसाद सिंह, प्रो. राम कुमार सिंह, प्रो. कमलेश सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










