प्रताड़ना की दर्ज करायी प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

विभूतिपुर. मुस्तफापुर निवासी भोला प्रसाद महतो ने पुत्री क ो प्रताडि़त किये जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बेगूसराय निवासी मंसूरचक निवासी पंकज कुमार, कृष्णदेव महतो, सचिता देवी, पिंकेश कुमार को आरोपित किया है. प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि अपनी पुत्री रीना कुमारी की शादी विगत 30 नवंबर 09 को विद्यापतिधाम मंदिर […]

विज्ञापन

विभूतिपुर. मुस्तफापुर निवासी भोला प्रसाद महतो ने पुत्री क ो प्रताडि़त किये जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बेगूसराय निवासी मंसूरचक निवासी पंकज कुमार, कृष्णदेव महतो, सचिता देवी, पिंकेश कुमार को आरोपित किया है. प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि अपनी पुत्री रीना कुमारी की शादी विगत 30 नवंबर 09 को विद्यापतिधाम मंदिर में कृष्णदेव महतो के पुत्र पंकज कुमार के साथ हुई. शादी के समय दान दहेज भी दिया गया. शादी के कुछ दिनों बाद उनकी पुत्री को गूंगी बता कर उसे रखने के एवज में छत का मकान बनाने की मांग की. इसको लेकर उन्होंने रुपये भी दिये. इसके बाद भी उनकी पुत्री को घर से निकाल दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी. दूसरी ओर बेलसंडी तारा निवासी लव कुमार सहनी ने मारपीट का प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अर्जुन सहनी, भोला सहनी, विजय सहनी, राजू यादव, संजीत यादव को आरोपित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन