किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 6:03 PM
सरायरंजन. घटाहो थाना क्षेत्र के मणिकपुर पंचायत स्थित जगदीश गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी का गुरुवार की संध्या अपहरण हो गया. इस घटना को लेकर अपहृत लड़की के दादा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मूसापुर गांव निवासी भुनेश्वर महतो के पुत्र राकेश कुमार महतो को नामजद किया है. घटना के […]
सरायरंजन. घटाहो थाना क्षेत्र के मणिकपुर पंचायत स्थित जगदीश गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी का गुरुवार की संध्या अपहरण हो गया. इस घटना को लेकर अपहृत लड़की के दादा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मूसापुर गांव निवासी भुनेश्वर महतो के पुत्र राकेश कुमार महतो को नामजद किया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि उसकी पोती गांव की फूआ के यहां जरूरी काम से गुरुवार को गयी थी. इसी क्रम में आरोपित युवक ने रास्ते में ही बहला फुसला कर शादी की नीयत से उसे अगवा कर लिया. देर रात तक घर लौटने पर परेशान घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में पता चला कि उसकी पोती का अपहरण राकेश ने कर लिया है. पहले तो उसके परिवार वालों से मिल कर लड़की को वापस मंगवाने का अनुरोध किया परंतु जब इसमें सफलता नहीं मिली तो थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष धनंजय झा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्रथम दृष्ट्या यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है. जल्द ही लड़की को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










