परीक्षा के दौरान ही टूटकर गिरा छत का प्लास्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 7:04 PM
रोसड़ा. स्थानीय यूआर कॉलेज परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जिस समय 11 वीं कक्षा के दर्जनों छात्रों के परीक्षा देने के क्रम में कॉलेज के एक हॉल का छत की परतें नीचे से टूटकर गिरने लगा. उस समय करीब दो सौ छात्र परीक्षा दे रहे थे. जानकारी के अनुसार गुरुवार को 10 बजे […]
रोसड़ा. स्थानीय यूआर कॉलेज परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जिस समय 11 वीं कक्षा के दर्जनों छात्रों के परीक्षा देने के क्रम में कॉलेज के एक हॉल का छत की परतें नीचे से टूटकर गिरने लगा. उस समय करीब दो सौ छात्र परीक्षा दे रहे थे. जानकारी के अनुसार गुरुवार को 10 बजे दिन में सभी छात्र विज्ञान की परीक्षा देने के लिए हॉल में बैठे थे. करीब एक घंटा के बाद छत की परतें जो जर्जर थी. एकाएक टूटकर गिरने लगा. संयोगवश जहां परतें गिरी, वहां कोई नहीं था. इस घटना को देख छात्र परीक्षा छोड़ भागना शुरू कर दिया. इस क्रम में दो तीन छात्र जख्मी भी हो गये. बाद में पुन: परीक्षा ली गयी. घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने उस भवन में ताला लगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










