नियोजित शिक्षकों के मुद्दों पर भाजपा न करें राजनीति : माकपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 7:04 PM
मोहिउद्दीननगर. लाखों बच्चों के भविष्य का निर्माण करने वाले शिक्षकों के खुद के भविष्य के प्रति सरकार को लापरवाही नहीं दिखानी चाहिए. उन्हें समान काम के लिए समान वेतनमान मिलना चाहिए. इस मुद्दे पर भाजपा राजनीति करने की कोशिश न करे. अगर वह शिक्षकों का समर्थन करती है तो पहले भाजपा शासित प्रदेशों में सभी […]
मोहिउद्दीननगर. लाखों बच्चों के भविष्य का निर्माण करने वाले शिक्षकों के खुद के भविष्य के प्रति सरकार को लापरवाही नहीं दिखानी चाहिए. उन्हें समान काम के लिए समान वेतनमान मिलना चाहिए. इस मुद्दे पर भाजपा राजनीति करने की कोशिश न करे. अगर वह शिक्षकों का समर्थन करती है तो पहले भाजपा शासित प्रदेशों में सभी प्रकार के नियोजनकर्मी को नियमित करे. एक ओर वह अपने यहां नियोजन को बढ़ावा दे रही है दूसरी ओर बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल पर घडि़याली आंसू बहा रही है. उक्त बातें माकपा के राज्य कमेटी के सदस्य मनोज कुमार सुनील ने कही. वे गुरूवार को नियोजित शिक्षकों के समर्थन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिहार सरकार का पुतला दहन कर रहे थे. मौके पर ब्रजविलास राय, रामपुकार महतो, अनिल कुमार राय, अरूण यादव, अमरेश सिंह, शत्रुघ्न पासवान, बसावन सिंह, संजीत कुमार राय, प्रमोद कुमार, भुवनेश्वर राय, मो मोख्तार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










