स्वस्थ समाज के लिये सौ फीसदी हो टीकाकरण : सीएस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

सरायरंजन. बच्चों के हाथ मे भविष्य की बागडोर होती है. ऐसे में स्वस्थ समाज के निर्माण के लिये सौ फीसदी बच्चों का टीकाकरण होनी चाहिए. उक्त बातें सिविल सर्जन गिरेंद्र शेखर सिंह ने स्थानीय बथुआ बुजुर्ग पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र में इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कही. कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है […]

विज्ञापन

सरायरंजन. बच्चों के हाथ मे भविष्य की बागडोर होती है. ऐसे में स्वस्थ समाज के निर्माण के लिये सौ फीसदी बच्चों का टीकाकरण होनी चाहिए. उक्त बातें सिविल सर्जन गिरेंद्र शेखर सिंह ने स्थानीय बथुआ बुजुर्ग पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र में इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कही. कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि टीकाकरण से व्यापक स्तर से लोगों को जोड़ा जाये. बतातें चलें कि इस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा. मौके पर रामलखन महतो, प्रभारी चिक्त्सिा पदाधिकारी विजय कु मार, आनंद गौतम, शैलेंद्र कुमार,गोपाल प्रसाद, नीलम कुमारी, वंदना कुमारी आदि शामिल थे. हसनपुर : प्रखंड के सभी गांवों में मिशन इंद्रधनुष के तहत सात दिवसीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी. इसमें पहले दिन मौजी, काले, पटसा सहित आठ गावों में टीकाकरण अभियान चलाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जय प्रकाश भिंदवाड़ ने बताया कि कुल 58 केन्द्रों पर यह अभियान चलाया जायेगा. इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन