अष्ट्याम महायज्ञ को ले निकाली भव्य कलश यात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 5:03 PM
फोटो संख्या : 10 ताजपुर. प्रखंड के आधारपुर रामजानकी मठ पर होने वाले दो दिवसीय अष्ट्याम महायज्ञ को ले 501 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल कन्याएं बैंड-बाजे, घोड़े, हाथी आदि के साथ अपने-अपने कलश में समस्तीपुर बूढ़ी गंडक घाट से पवित्र जल भरकर क्षेत्र के दुघपुरा, शम्भूपट्टी, गंज होते […]
फोटो संख्या : 10 ताजपुर. प्रखंड के आधारपुर रामजानकी मठ पर होने वाले दो दिवसीय अष्ट्याम महायज्ञ को ले 501 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल कन्याएं बैंड-बाजे, घोड़े, हाथी आदि के साथ अपने-अपने कलश में समस्तीपुर बूढ़ी गंडक घाट से पवित्र जल भरकर क्षेत्र के दुघपुरा, शम्भूपट्टी, गंज होते हुये नगर परिक्रमा करते हुये यज्ञ स्थल पर पहुंच वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश को स्थापित किये. श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे. यज्ञ को लेकर आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. लोग बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










