किसानों के बीच 1.13 करोड़ का होगा वितरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 5:03 PM

विज्ञापन

सरायरंजन. प्रखंड क्षेत्र में विगत मार्च माह में आयी चक्रवाती तूफान व ओलोवृष्टि के कारण किसानों के फसल बरबाद हो गये. बिहार सरकार के आपदा प्रबंधक विभाग के द्वारा किसानों के क्षति हुई फसलों के लिए अनुदान और कृषि इनपुट सब्सिडी के रूप में प्रखंड के 9210 किसानों को चिहिंत कर सहायता राशि देने का […]

विज्ञापन

सरायरंजन. प्रखंड क्षेत्र में विगत मार्च माह में आयी चक्रवाती तूफान व ओलोवृष्टि के कारण किसानों के फसल बरबाद हो गये. बिहार सरकार के आपदा प्रबंधक विभाग के द्वारा किसानों के क्षति हुई फसलों के लिए अनुदान और कृषि इनपुट सब्सिडी के रूप में प्रखंड के 9210 किसानों को चिहिंत कर सहायता राशि देने का लक्ष्य निर्धारित किया है. जिसमें बथुआ बुजुर्ग, विशनपुर एलौथ, जितवारपुर कुम्हिारा, बरबट्टा, गंगापुर, धर्मपुर व हरपुर बरहेत्ता पंचायत के 366 किसानों के बीच 11322990 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है. सीओ ने फसल क्षति रिपोर्ट के आधार पर आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधा अनुदान की राशि को डालने के लिए बैंकों को पत्र भेजा है. बता दें कि लघु व सीमांत किसानों को फसल क्षति की 33 फीसदी से अधिक होने पर असिंचित भूमि के लिए 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर व सिंचित भूमि के लिए 13500 रुपये प्रति हेक्टेयर की राशि दी जाती है. यह जानकारी बीएओ हिमांशु कुमार ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन