शिक्षा वाटिका से छात्रों ने बीसीइसीइ पीटी में पायी सफलता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 5:03 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा वाटिका के 25 छात्र-छात्राओं ने बीसीइसीइ पीटी में सफलता अर्जित किया है. इससे संस्थान, अभिभावकों एवं बच्चों में खुशी का माहौल है. संस्थान के निदेशक एनके चौधरी के निर्देशन में उचित मार्गदर्शन एवं बच्चों की कड़ी मेहनत ने यह सफलता दिलाई है. उन्होंने कहा कि अगर मन में सच्ची […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा वाटिका के 25 छात्र-छात्राओं ने बीसीइसीइ पीटी में सफलता अर्जित किया है. इससे संस्थान, अभिभावकों एवं बच्चों में खुशी का माहौल है. संस्थान के निदेशक एनके चौधरी के निर्देशन में उचित मार्गदर्शन एवं बच्चों की कड़ी मेहनत ने यह सफलता दिलाई है. उन्होंने कहा कि अगर मन में सच्ची लगन, दृढ़ संकल्प एवं आत्मविश्वास हो तो दुनिया की कोई भी शक्ति आपको अपने मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती. पिछले चार वषार्ें में शिक्षा वाटिका ने प्रत्येक वर्ष सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है. वहीं अभिभावकों ने बताया कि बच्चे शिक्षा वाटिका में अपने को परिवार के बीच महसूस करते हैं. संस्कारों की इस पाठशाला में बच्चे तनाव मुक्त होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं. अपने वीजन, प्रतिबद्घता, पैशन और हार्डवर्क के साथ आगे बढ़ रहे हैं. निदेशक ने बताया कि ग्यारहवीं के लिए दो बैच प्रारंभ हो चुकी है और प्रत्येक 20 दिन पर एक नया बैच प्रारंभ होगा. अंतिम बैच जुलाई में प्रारंभ किया जायेगा. यह जानकारी मुकेश कुंवर ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन