स्वर्ण जयंती समारोह में शिकरत करेंगे केंद्रीय मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 7:04 PM
शाहपुर पटोरी एएनडी कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में सिने अभिनेता व सांसद परेश रावल, मनोज तिवारी तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबीन ईरानी को भी न्योता भेजा गया है. आयोजन मंडल में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले पुरातन छात्र संघ के अध्यक्ष अतुल त्रिवेदी ने बताया कि इन नेताओं से उनकी बातचीत हो गयी है और […]
शाहपुर पटोरी एएनडी कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में सिने अभिनेता व सांसद परेश रावल, मनोज तिवारी तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबीन ईरानी को भी न्योता भेजा गया है. आयोजन मंडल में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले पुरातन छात्र संघ के अध्यक्ष अतुल त्रिवेदी ने बताया कि इन नेताओं से उनकी बातचीत हो गयी है और उन्होंने मौखिक सहमति व्यक्त की है.
ज्ञात हो कि 11 जून को कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में महामहिम राज्यपाल शिरकत करेंगे. इसकी तैयारी को ले राज्यपाल के आप्त सचिव एसके पाठक ने कुलपति दरभंगा को एक पत्र देकर तैयारी का एक-एक ब्योरा मांगा है. पत्र में कहा गया है कि पुरातन छात्र संघ के अध्यक्ष अतुल त्रिवेदी के आग्रह पर राज्यपाल ने आने की स्वीकृति दे दी है.
अत: कार्यक्रमों की रूपरेखा महाविद्यालय से संकलित कर कुलपति राजभवन तक शीघ्र भेजें. भेजे गये पत्र में मंच की व्यवस्था, वक्ताओं की सूची, टाइम टू टाइम कार्यक्रमों की विवरणी की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










