भूकंप पीडि़तों के लिये रेलवे अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 7:04 PM
समस्तीपुर: भूकंप पीडि़तों की मदद के लिये मंडल रेल प्रशासन व मंडल महिला संगठन ने रेलवे अस्पताल में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसका विधिवत उद्घाटन करते डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा कि हर हाल में मंडल प्रशासन हर तरीके से पीडि़तों की मदद के लिए तैयार है. पीडि़तों की सहायता के लिये […]
समस्तीपुर: भूकंप पीडि़तों की मदद के लिये मंडल रेल प्रशासन व मंडल महिला संगठन ने रेलवे अस्पताल में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसका विधिवत उद्घाटन करते डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा कि हर हाल में मंडल प्रशासन हर तरीके से पीडि़तों की मदद के लिए तैयार है.
पीडि़तों की सहायता के लिये मंडल महिला संगठन के अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में पूरे मंडल में सहयोग राशि के रूप में पैसा व कपड़ा जमा कर पीडि़तों के बीच भेजा जा रहा है. इतना ही नहीं रेलवे अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाकर इसमें मंडल महिला शाखा के सदस्यों ने भी रक्त दान शिविर में भाग लिया. जिसमें लोगों ने रक्तदान भी किया. साथ श्री शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ होता है.
इसके अलावा रक्सौल मंडल प्रशासन की टीम कैंप कर पीडि़तों के आने वाले बाहर से सामानों को ट्रेनों से उतार कर उसके बीच भेजा जा रहा है. मौके पर रेलवे अस्पताल के सीएमएस डा. मोनिका सिंह, डा. आरके वर्मा, डा. मनीष, डा. शैलेन्द्र सहित अन्य रेलकर्मी व अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










