सदर अस्पताल में बिना पहचान पत्र का नहीं होगा निबंधन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. सदर अस्पताल में इलाज कराने वाले आने वालों मरीजों को अब बिना पहचान कार्ड के नंबर के निबंधन नहीं होगा. यह आदेश सीएस ने जारी करते हुये कहा है कि अब जिले से आने वालों मरीजों को आधार कार्ड व पहचान पत्र कार्ड नंबर के अलावा सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर देना होगा. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. सदर अस्पताल में इलाज कराने वाले आने वालों मरीजों को अब बिना पहचान कार्ड के नंबर के निबंधन नहीं होगा. यह आदेश सीएस ने जारी करते हुये कहा है कि अब जिले से आने वालों मरीजों को आधार कार्ड व पहचान पत्र कार्ड नंबर के अलावा सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर देना होगा. इसके बाद ही मरीजों को यह सुविधा मिलेगी. इससे इलाज के लिये आने वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है. बता दें अब तक लोग बिना कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड के ही लोग अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अपना इलाज व जांच कराते आये हंै. वहीं सदर अस्पताल में अब मरीजों को ठंडा पानी पीने के लिये सीएस डा. गिरेन्द्र शेखर ने आरओ लगाने का आदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया है. इससे जिले के दूर दराज से आने वालों मरीजों व प्रसव कराने आयी प्रसूता को भी यह सुविधा मिलेगी. बताया जाता है कि मरीजों को ठंडा पानी पीने के लिये सदर अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता था. बता दें की मरीजों को मिलने योजनाओं को लेकर सीएस श्री शेखर ने कदम उठाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन