सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जताया विरोध

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 21समस्तीपुर. झारखंड में हुये दो चिकित्सक के अपहरण के विरोध में सदर अस्पताल के चिकित्सक संघ भाषा ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में बैठक कर आक्रोश जताया. भाषा के जिला सचिव डा. अशोक बर्द्वन सहाय ने कहा कि अगर चिकित्सक की अविलंब सकुशल रिहाई नहीं हुई तो चरणबद्व तरीके से जिले […]

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 21समस्तीपुर. झारखंड में हुये दो चिकित्सक के अपहरण के विरोध में सदर अस्पताल के चिकित्सक संघ भाषा ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में बैठक कर आक्रोश जताया. भाषा के जिला सचिव डा. अशोक बर्द्वन सहाय ने कहा कि अगर चिकित्सक की अविलंब सकुशल रिहाई नहीं हुई तो चरणबद्व तरीके से जिले के चिकित्सक आदोलन करेंगे. साथ ही चिकित्सा व्यवस्था पर इसका व्यापक असर होगा. बताया जाता है कि डा. पंकज कुमार गुप्ता व डा. शुभ्रा की चार दिन पूर्व अपराधियों ने कोडरमा के अपहरण कर लिया था. इसी बात को लेकर झारखंड में चिकित्सकों ने हड़ताल की थी. अब समस्तीपुर के चिकित्सकों ने भी उसकी सकुशल छोड़ने की मांग को लेकर एक आपातकालिन बैठक की. इसमें जिला भाषा के सचिव डा. अशोक बर्र्द्वन सहाय की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सकों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया. मौके पर डा. राजेन्द्र कृष्ण, डा. सुलेखा, डा. एसके चौधरी, डा. प्रकाश कुमार, डा. जवाहर साहु, डा. केके सिंह, डा. हेमंत कुमार सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन