विषाक्त भोजन से एक बच्चे की मौत, पांच भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 6:04 PM
फोटो संख्या : 8 से 13 तक* निजी क्लीनिक में जारी है बीमार बच्चों का इलाज* सिंघियाखुर्द गांव में हुई एक ही परिवार में घटनासमस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघियाखुर्द गांव में मंगलवार की रात विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के आधा दर्जन बच्चे बीमार हो गये. उल्टी और दस्त की शिकायत पर उन्हें […]
फोटो संख्या : 8 से 13 तक* निजी क्लीनिक में जारी है बीमार बच्चों का इलाज* सिंघियाखुर्द गांव में हुई एक ही परिवार में घटनासमस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघियाखुर्द गांव में मंगलवार की रात विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के आधा दर्जन बच्चे बीमार हो गये. उल्टी और दस्त की शिकायत पर उन्हें आधी रात गये निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. इसमें से एक मनोज शर्मा के चार वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गयी. शेष बचे बीमार बच्चों में शामिल काजल कुमार (10), मंजू कुमारी (12), संजू कुमारी (14), सुजीत कुमार (3) एवं राजेंद्र शर्मा की पुत्री मनीषा कुमारी (16) शामिल हैं. इलाज में जुटे चिकित्सक डा. विभाष रंजन का कहना है कि धीरे धीरे इन बच्चों की सेहत में सुधार हो रहा है. जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की भांति ही मंगलवार की रात मनोज शर्मा के घर पर रात के खाने में चावल, दाल और खेसारी दाल की कचरी बनायी गयी थी. भोजन करने के बाद सभी बच्चे आराम करने के लिए बिस्तर पर गये. रात गये अचानक बच्चों में बारी बारी से उल्टी और दस्त की शिकायत तेज होने लगी. पहले तो घरवालों ने स्थानीय स्तर पर ही बच्चों का उपचार आरंभ कराया परंतु उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा तो अस्पताल की ओर रुख किया. बताया गया है कि देर रात सभी बच्चों को वाहन पर बैठा कर समस्तीपुर लाया जा रहा था इसी बीच रंजीत ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजनों ने बाकी बचे बच्चों को निजी क्लीनिक में दाखिल कराते हुए उसका उपचार आरंभ कराया. जहां उनकी सेहत में अब सुधार के संकेत मिलने लगे हैं. चिकित्सक का कहना है कि भोजन में गड़बड़ी और उमस भरी गर्मी के कारण बच्चों में दस्त की शिकायत हुई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक बच्चे की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










