सिलिंडर फटने से बच्चे की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 2:26 AM

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी/मोरवा (समस्तीपुर) : अवैध गैस सिलिंडर फटने से मंगलवार की देर शाम मरीचा हाट निवासी अनिल महतो के पुत्र प्रिंस (8) की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बांदे निवासी मो़ फारूख के पुत्र तौकीर (13) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर अवस्था में तौकीर को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी/मोरवा (समस्तीपुर) : अवैध गैस सिलिंडर फटने से मंगलवार की देर शाम मरीचा हाट निवासी अनिल महतो के पुत्र प्रिंस (8) की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बांदे निवासी मो़ फारूख के पुत्र तौकीर (13) गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

गंभीर अवस्था में तौकीर को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही हलई ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार, एएसआई सुभाष चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पटोरी थाना क्षेत्र के बांदे हाट स्थित मो़ सेराज अपने चिकेन की दुकान में छोटे गैस सिलिंडर पर चिकेन उबाल रहे थे. इस क्रम में अचानक गैस रिसने के कारण उसमें आग लग गई. आनन-फानन में सेराज ने उसे उठाकर बगल के खेत में फेंक दिया. आग लगने के कारण सिलिंडर फट गया और उसका ऊपरी हिस्सा सड़क के उसपार हलई थाना क्षेत्र के मरीचा हाट में जा गिरा.

उक्त स्थल पर खेल रहा प्रिंस इसकी चपेट में आ गया. घटना के कारण उसके दोनों हाथ शरीर से अलग हो गये और उसने वहीं दम तोड़ दिया. ओपी अध्यक्ष ने ग्रामीणों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराये बगैर पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन