गरमा सब्जियों की सिंचाई करें किसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2015 7:04 PM
समस्तीपुर. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों से मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा. इस दौरान दस से बीस किलोमीटर की रफतार से पूरवा हवा चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिकों ने […]
समस्तीपुर. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों से मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा. इस दौरान दस से बीस किलोमीटर की रफतार से पूरवा हवा चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों से मक्का, ईख, प्याज, सूर्यमुखी एवं गरमा फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी है. गेहूं एवं मक्का के दानों को अच्छी तरह धूप में सूखाने के बाद भंडारण करें. गर्मी वाली सब्जियों जैसे भिन्डी, नेनुआ, करैला, लौकी (कद्दू), और खीरा की फसल में आवश्यकतानुसार निकाई-गुड़ाईर् एवं सिंचाई करें. साथ ही खीरा वर्गीय फसलों में चूर्णील फफंूदी नामक बीमारी से बचाव के लिए 0़06 प्रतिशत केराथेन नामक दवा का छिड़काव करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










