छह माह के बच्चे का कराया गया डीएनए टेस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2015 5:07 AM
विज्ञापन
रोसड़ा : चोरी हुए छह माह के बच्चे के मामले में बरामद बच्चे का छह माह बाद भी कोर्ट में बच्चों को असली माता पिता के पास नहीं पहुंचा पायी. आखिंरकार इस मामले में बच्चे एवं दावा कर रहे एक दंपति का कोर्ट ने डीएनए टेस्ट कराने के बाद कोई निर्णय लेने का मन बनाया. […]
विज्ञापन
रोसड़ा : चोरी हुए छह माह के बच्चे के मामले में बरामद बच्चे का छह माह बाद भी कोर्ट में बच्चों को असली माता पिता के पास नहीं पहुंचा पायी. आखिंरकार इस मामले में बच्चे एवं दावा कर रहे एक दंपति का कोर्ट ने डीएनए टेस्ट कराने के बाद कोई निर्णय लेने का मन बनाया.
इसके आलोक में सोमवार को डीएनए टेस्ट के लिए दरभंगा के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रह रहे बच्चे एवं उस पर पुत्र का दावा कर रही हसनपुर थाना क्षेत्र के मधेपुर निवासी ललिता देवी एवं इनके पति लाल बाबू साहु को नोटिस भेजकर बुलाया गया.
अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह की मौजूदगी में सदर अस्पताल समस्तीपुर से आये डॉ अशोक बर्धन ने बच्चे समेत दंपती का ब्लड सैंपल लिया. सैंपल लेने के बाद कांड के अनुसंधानकर्ता सुरेश पासवान व संजय कुमार सिंह भी मौजूद थे. कोर्ट ने लिए गये ब्लड सैंपल को जांच के लिए पटना भेजने का आदेश दिया. बहरहाल कोर्ट का निर्णय जब भी हो दत्तक संस्थान में पल बढ़ रहे वह बच्च अब एक साल का हो चुका है.
निर्णय के बाद किसके गोद में वह बच्च जाता है इसका लोगों को इंतजार है. बता दें कि विगत आठ नवंबर 14 को बच्चे का इलाज कराने आयी माधोपुर की ललिता देवी का छह माह का पुत्र को एक अज्ञात महिला ने चोरी कर भाग गयी थी.
इस संबंध में थाना में कांड संख्या 344/14 दर्ज है. कांड के दो माह बाद सिंघिया थाना क्षेत्र से एक बच्चे को बरामद की गयी. इसके दावेदार के रूप में दो महिला आ गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










