बेहट में युवक की गोली मार हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2015 8:53 AM

विज्ञापन

सिंघिया (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के रोसड़ा सिंघिया पथ पर बेहट गांव के निकट अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मार दी. जख्मी हालत मे युवक को इलाज के लिये रोसड़ा अस्पताल में भरती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले […]

विज्ञापन
सिंघिया (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के रोसड़ा सिंघिया पथ पर बेहट गांव के निकट अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मार दी. जख्मी हालत मे युवक को इलाज के लिये रोसड़ा अस्पताल में भरती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि दरभंगा जिले के बिरौल थाना के तालीपुर गांव निवासी सीताराम दास का पुत्र अशोक दास भगीना के मुंडन में शामिल होने दुधपुरा गांव जा रहा था. सिंघिया बथान चौक पहुंचने पर शाम हो जाने के कारण कोई सवारी नहीं मिली.
इसके बाद अशोक ने अपने बहनोई अमर दास को फोन कर बाइक भेजने को कहा. इसके बाद छेदी दास नामक युवक बाइक लेकर सिंघिया पहुंचा. जहां से दोनों दुघपुरा की ओर चले. बताया गया है कि केल्हुआ घाट के समीप दोनों कुछ देर के लिये रुके. इसके बाद जैसे ही दोनों चले कि थोड़ी जाने पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने लगे.
विरोध करने पर अपराधियों ने अशोक को गोली मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले. जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की मदद से छेदी दास ने अशोक को रोसड़ा अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी मौत हो गयी.
इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन