समागम में आदर्श विवाह संपन्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2015 7:04 PM
मोहिउद्दीननगर. संत निरंकारी मिशन समागम में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में अरमौली के विनोद कुमार व बरौनी बबीता कुमारी परिणय सूत्र में बंधकर समाज के समक्ष आदर्श विवाह के सबूत पेश किया. महमद्दीपुर में आयोजित इस समागम में कई प्रदेशों से आए ज्ञान प्रचारक की उपस्थिति में पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के […]
मोहिउद्दीननगर. संत निरंकारी मिशन समागम में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में अरमौली के विनोद कुमार व बरौनी बबीता कुमारी परिणय सूत्र में बंधकर समाज के समक्ष आदर्श विवाह के सबूत पेश किया. महमद्दीपुर में आयोजित इस समागम में कई प्रदेशों से आए ज्ञान प्रचारक की उपस्थिति में पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरंकारी संतांे ने मिशन के माध्यम से ऐसा करने के लिए प्रेरित किया. काशी से आए निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक के सदस्यों ने समाज में दहेज प्रथा और विवाह के अवसर पर किये जा रहे धन के अपव्यय से लोगों को बचने की नसीहत देते हुए आदर्श विवाह के रास्ते को अपनाने का संदेश दिया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के रामनारायण जी, मुंबई के चिपूनकर उर्फ महादेव जी, मुखी महात्मा ब्रजनंदन प्रसाद सिंह, डॉ उपेन्द्र कुमार, राजीव सिंह, रामजतन महतो, जागदेव महतो, फूदेना महतो, रामरक्षा महात्मा, शिव कुमार, सूर्यनाथ पासवान सहित काफी संख्या में निरंकारी संतगण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










