रेस्ट हाउस के मालिक के साथ अपराधियों ने की लूटपाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2015 6:04 PM
रोसड़ा. रोसड़ा मब्बी पथ के दरगाह के निकट गुरुवार की रात्रि करीब 10 बजे 3 की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर स्थानीय सिनेमा चौक स्थित सोनाली अतिथि भवन के मालिक ओम नायक से नकदी समेत अन्य समान लूटकर भाग निकले. इस संबंध में श्री नायक ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी […]
रोसड़ा. रोसड़ा मब्बी पथ के दरगाह के निकट गुरुवार की रात्रि करीब 10 बजे 3 की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर स्थानीय सिनेमा चौक स्थित सोनाली अतिथि भवन के मालिक ओम नायक से नकदी समेत अन्य समान लूटकर भाग निकले. इस संबंध में श्री नायक ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अज्ञात को आरोपित किया है. जानकारी के अनुसार दरगाह मेले के आयोजन की तैयारी को लेकर श्री नायक वहां मौजूद थे. घटना के समय वे सड़क पर अकेले ही थी. उन्होंने बताया कि एकाएक मब्बी की ओर से तीन की संख्या में बाइक सवार आकर उनका रास्ता रोका. विरोध जताने पर अपराधियों ने उनके गले से चैन का लॉकेट, पॉकेट में रखे आठ सौ रुपये एवं एक मोबाइल छीन कर शहर की ओर भाग निकले. उनके अनुसार घटना से कुछ ही देर पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ लूटपाट की गयी थी. थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि अपराधी गिरोह की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










