बस पड़ाव में अनशनकारियों की चौथे दिन हालत बिगड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2015 6:04 PM
फोटो संख्या : 7जुलूस निकाल अनशन स्थल पर मनाया मजदूर दिवस प्रतिनिधि, समस्तीपुरजिले में गिरती कानून व्यवस्था व पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठ रहे प्रश्न इस बात को इंगित करने के लिए काफी है कि आम लोग किस कदर भयभीत है. ताजपुर थाना कांड संख्या 45/2015 कानूनी कार्रवाई को किस तरह प्रभावित करता है, […]
फोटो संख्या : 7जुलूस निकाल अनशन स्थल पर मनाया मजदूर दिवस प्रतिनिधि, समस्तीपुरजिले में गिरती कानून व्यवस्था व पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठ रहे प्रश्न इस बात को इंगित करने के लिए काफी है कि आम लोग किस कदर भयभीत है. ताजपुर थाना कांड संख्या 45/2015 कानूनी कार्रवाई को किस तरह प्रभावित करता है, यह एक महज बानगी है. महादलित महिला-पुरुष का सर फारने, कान काटने, हाथ तोड़ने व अंगुली तोड़ने वाले अभियुक्त को पैरवी व दबंगता के बल पर थाने से ही बेल पर छोड़ देना पुलिसिया व्यवस्था पर कई प्रशचिह्न खड़ा कर रहा है. न्याय के लिए भाकपा माले व इनौस के नेतृत्व में विगत तीन दिनों से लगातार महादलित परिवार के द्वारा अनशन किया जा रहा है. लेकिन किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारी ने अब तक कोई खोज खबर नहीं ली है. वहीं कांड संख्या 45/15 के अभियुक्तों के द्वारा महादलित परिवार पर इस बात को लेकर दबाव बनाया जा रहा है कि न्यायालय में दर्ज अभियोग पत्र संख्या 272/15 वापस ले लिया जाये. सरकारी बस स्टैंड परिसर में न्याय के लिए अनशन कर रहे परिवार के सदस्यों की दिन प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है. प्रतिदिन उनके सामने से दर्जनों प्रशासनिक पदाधिकारियों की गाडि़यां गुजरती है. लेकिन, किसी भी पदाधिकारी की नजर अब तक उनपर नहीं पड़ सकी है. इनौस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि पुलिस कप्तान स्वयं मामले की जांच करें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. लेकिन, अब तक इस ओर किसी प्रकार का पहल नहीं होना दुखद है. न्याय दिलाने के लिए दो को मशाल जुलूस, तीन को पुतला दहन, चार को विरोध मार्च व पांच मई को पदाधिकारियों के कार्यालय के समक्ष मानव शृंखला बनाते हुए न्याय की गुहार लगायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










