पिस्तौल के बल पर बाइक की लूट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2015 4:03 PM

विज्ञापन

सरायरंजन. स्थानीय थाने के पतैली व्यासपुर मुख्य मार्ग पर हरिपुर बरहेता के निकट शुक्रवार की अर्द्घ रात्रि में नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक बाइक लूट ली. साथ ही बाइक सवार के पास से एक हजार की नकदी समेत सोने की हनुमानी चकती भी छीनकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

सरायरंजन. स्थानीय थाने के पतैली व्यासपुर मुख्य मार्ग पर हरिपुर बरहेता के निकट शुक्रवार की अर्द्घ रात्रि में नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक बाइक लूट ली. साथ ही बाइक सवार के पास से एक हजार की नकदी समेत सोने की हनुमानी चकती भी छीनकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी सुमन कुमार शर्मा एवं रायपुर बुजुर्ग निवासी मुकेश कुमार महतो शुक्रवार की शाम एक बाइक पर सवार हो थाना क्षेत्र के सिहमा गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने आये थे. स्पलेंडर प्रो बाइक (बीआर-33 पी़ 8235) जो मुकेश कुमार की थी, उसे वह स्वयं चला रहा था. घर लौटने के क्रम में रात के करीब सवा एक बजे पतैली-व्यासपुर मुख्य पथ पर हरिपुर बरहेता स्थित एक सुनसान जगह पर सामने से बाइक पर आ रहे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरन रूकवाया. सभी बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी. बाइक नहीं छोड़ने की स्थिति में एक बदमाश ने बाइक चालक मुकेश कुमार को पिस्तौल की बट से मारकर जख्मी कर दिया. फिर उसके सिर में पिस्तौल सटाकर तान दिया. पिस्तौल के भय से बाइक सवार दोनों युवक उतर गये. उसके बाद बदमाशों ने मुकेश कुमार के पर्स से एक हजार की नकदी समेत उसके गले से एक हनुमानी चकती छीनकर पूरब दिशा में भाग निकले. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने रात में ही छापेमारी शुरू कर दी. हालांकि संवाद पे्रषण तक लूटी गयी बाइक के बरामद होने या बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन