वाहे गुरु तेरी है अपार कृपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 8:04 PM
समस्तीपुर. शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारे में सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर विशेष पाठ की गयी. पाठ के बाद शब्द गायन भी किया गया. प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि शहादत दिवस 40 दिनों तक काफी धूमधाम से मनाया जाता है. विगत 13 अप्रैल से […]
समस्तीपुर. शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारे में सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर विशेष पाठ की गयी. पाठ के बाद शब्द गायन भी किया गया. प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि शहादत दिवस 40 दिनों तक काफी धूमधाम से मनाया जाता है. विगत 13 अप्रैल से आयोजित कार्यक्रमों का समापन 22 मई को होगा. शब्द कीर्तन में गुरमीत कौर, रश्मी कौर, डिंपल कौर, हरजींदर कौर, परमजीत कौर आदि उपस्थित थे. गुरुवार को वाहे वाहे गुरु से समूचा गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा. अमर सिंह ने गुरुजी के बताये हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. अरदास के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद व चाय का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










