11 जून को पटोरी आयेंगे राज्यपाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 8:04 PM

विज्ञापन

एएनडी कॉलेज के स्वर्ण जयंती में लेगे हिस्साकॉलेज व पुरातन छात्र संघ ने शुरू की तैयारियांशाहपुर पटोरी. पश्चिम बंगाल, बिहार, मिजोरम के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी आगामी 11 जून को पटोरी में आयोजित एएनडी कॉलेज की स्वर्ण जयंती में हिस्सा लेगे. राज्यपाल ने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दे दी है. इस संबंध में राजभवन पश्चिम […]

विज्ञापन

एएनडी कॉलेज के स्वर्ण जयंती में लेगे हिस्साकॉलेज व पुरातन छात्र संघ ने शुरू की तैयारियांशाहपुर पटोरी. पश्चिम बंगाल, बिहार, मिजोरम के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी आगामी 11 जून को पटोरी में आयोजित एएनडी कॉलेज की स्वर्ण जयंती में हिस्सा लेगे. राज्यपाल ने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दे दी है. इस संबंध में राजभवन पश्चिम बंगाल के संयुक्त सचिव के चक्रवर्ती ने राज्यपाल बिहार के प्रधान सचिव को पत्र प्रेषित किया है. लिखा गया है कि पुरातन छात्र संघ, एएनडी कॉलेज के अध्यक्ष अतुल त्रिवेदी तथा कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा के आग्रह पर राज्यपाल महोदय ने कॉलेज की स्वर्ण जयंती में हिस्सा लेने की स्वीकृति प्रदान की है. राजभवन द्वारा राज्यपाल के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की जानकारी मांगी गई है. राज्यपाल के आगमन पर विधि-व्यवस्था को ले पुरातन छात्र संघ के अध्यक्ष अतुल त्रिवेदी एवं प्रतिनिधि इंतखाब आलम, डॉ जयनाथ ठाकुर, सुरेश राय आदि ने समस्तीपुर के डीएम एम रामचन्दु्रडु से मुलाकात की. एएनडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एलपी जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को ले गुरूवार को कॉलेज कर्मियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्यपाल के आगमन, विधिव्यवस्था एवं अन्य तैयारियों पर चर्चा करते हुए कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को जिम्मेवारियां सौंपी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन