भगवानपुर चकसेखू में बंद पड़े घर से लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 7:04 PM
फोटो: 16,17डेढ़ लाख सें अधिक नकदी, स्वर्णाभूषण, मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य सामानों की चोरीछानबीन में जुटी थाने की पुलिसप्रतिनिधि, दलसिंहसरायशहरी मुहल्ले भगवानपुर चकसेखू में चोरों ने बुधवार की रात बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी को अंजाम दिया. घटना भगवानपुर चकसेखू वार्ड 04 स्थित रिटायर्ड कर्मी दिनेश मिश्रा के घर तब […]
फोटो: 16,17डेढ़ लाख सें अधिक नकदी, स्वर्णाभूषण, मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य सामानों की चोरीछानबीन में जुटी थाने की पुलिसप्रतिनिधि, दलसिंहसरायशहरी मुहल्ले भगवानपुर चकसेखू में चोरों ने बुधवार की रात बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी को अंजाम दिया. घटना भगवानपुर चकसेखू वार्ड 04 स्थित रिटायर्ड कर्मी दिनेश मिश्रा के घर तब घटी. जब घर के सभी लोग बुधवार की सुबह शादी समारोह में भाग लेने समर्था कल्याणपुर गये थे. अगली सुबह घर लौटते ही सब कुछ लूट जाने की बात का पता चला. सूचना पर अनि एसके विद्याकर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटना के संबंध में गृहस्वामी ने बताया कि वे लोग रिश्तेदार की लड़की का सगुन के सिलसिले में परिवार समेत समर्था कल्याणपुर गये थे. घर बंद था.अगली सुबह गुरुवार को जैसे ही घर लौटे तो घर के कमरों, गोदरेज, ट्रंक, बक्सों आदि का ताला टूटा मिला. वहीं सामानों को इधर उधर बिखरा देख चोरी का पता चला. गृहस्वामी के मुताबिक तीन कमरों में चोरों ने घटना को अंजाम दिया, जो संभवत: बगल वाली गली से दीवार फांदकर घुसे होंगे. घटना में व्यवसायी पुत्र के दुकान के कंपनी प्रतिनिधि को दिये जाने वाले करीब 1़ 60 लाख नकदी, 06 ईजी रिचार्ज मोबाइल, 04 एटीएम कार्ड, दो बहुओं के करीब आठ-नौ लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण समेत अन्य सामान चोरी होने की बात गृहस्वामी ने बतायी. थाने की पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी थी. संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










