मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे की लगायी गुहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 7:04 PM
रोसड़ा. शहर महादेव मठ वार्ड नंबर-तीन स्थित करीब सौ वर्ष पुराना हनुमान मंदिर के भूमि को असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने से संबंधित एक आवेदन मुहल्ला वासियों ने गुरुवार को एसडीओ को दिया है. साथ ही इसकी प्रतिलिपि डीएम व डीएसपी को भी दी है. मुहल्लावासियों का कहना है कि हनुमान मंदिर के भूमि […]
रोसड़ा. शहर महादेव मठ वार्ड नंबर-तीन स्थित करीब सौ वर्ष पुराना हनुमान मंदिर के भूमि को असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने से संबंधित एक आवेदन मुहल्ला वासियों ने गुरुवार को एसडीओ को दिया है. साथ ही इसकी प्रतिलिपि डीएम व डीएसपी को भी दी है. मुहल्लावासियों का कहना है कि हनुमान मंदिर के भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा करने के उद्देश्य से पिलर के लिए गड्ढा खुदवा दिया है. साथ ही भवन निर्माण की सामग्री भी रखी गयी है. मना करने पर आरोपियों द्वारा मुहल्ला के लोगों को धमकाया जा रहा है. इससे लोगों को मंदिर परिसर में आने जाने और पूजा पाठ में दिक्कतें आ रही है. आवेदन पर रमेश शर्मा,महेश शर्मा,रौशन कुमार,प्रदीप शर्मा,चन्द्र महतो,राजेश कुमार,सुख देव गिरि,पशुपति गिरि,सत्यम कुमार,तापेश्वर गिरि,सुमित कुमार गिरि,राजीव गिरि,उपेन्द्र गिरि समेत दर्जनो लोगों के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










