डूबने से किशोर की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 6:04 PM

विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के नागरबस्ती स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किला घाट पर गुरु वार की दोपहर डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृत किशोर की पहचान बहादुरगंज निवासी मो. तस्लीम के पुत्र महबूब आलम के रूप में की गयी है. बताया गया है कि महबूब अपने दोस्त फरमान के साथ गुरुवार को […]

विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के नागरबस्ती स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किला घाट पर गुरु वार की दोपहर डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृत किशोर की पहचान बहादुरगंज निवासी मो. तस्लीम के पुत्र महबूब आलम के रूप में की गयी है. बताया गया है कि महबूब अपने दोस्त फरमान के साथ गुरुवार को स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी में गया था. इसी बीच में तेज धारा में आने के कारण फरमान डूबने लगा. इसे देखकर महबूब उसे बचाने गया. इसी क्रम में फरमान तो बच गया लेकिन महबूब की हालत खराब हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया. चिकित्सक के पास ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन