शिक्षा वाटिका के छात्र-छात्राओं ने जेइइ-मेन में पायी सफलता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2015 8:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा वाटिका से 32 छात्र-छात्राओं ने जेइइ-मेन में सफलता अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जिससे संस्थान में और अभिभावकों एवं बच्चों में खुशी का माहौल है. संस्थान के निदेशक एनके चौधरी के सफल निर्देशक में संचालित इस संस्थान में कोटा, पटना, दिल्ली, रांची के शिक्षक जुड़े हैं. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा वाटिका से 32 छात्र-छात्राओं ने जेइइ-मेन में सफलता अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जिससे संस्थान में और अभिभावकों एवं बच्चों में खुशी का माहौल है. संस्थान के निदेशक एनके चौधरी के सफल निर्देशक में संचालित इस संस्थान में कोटा, पटना, दिल्ली, रांची के शिक्षक जुड़े हैं. सही दिशा में पठन-पाठन शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन एवं बच्चों की कड़ी मेहनत ने यह सफलता दिलाई है. उन्होनें कहा कि अगर मन में सच्ची लगन, दृढ़ संकल्प एवं आत्मविश्वास हो तो दुनियां की कोई भी शक्ति आपको अपने मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती. उन्होंने कहा कि शिक्षा वाटिका के गुरूओं ने अपने शिष्यों को निरंतर कर्म करते रहने का मंत्र दिया है. यही वजह है कि वे कैरियर की भूमि में योद्घा की तरह आगे बढ़ते हुए विजेता बन रहे हैं. जानकारी देते हुए मुकेश कुंवर ने दी. संस्थान के जेईई मेन में सफल छात्र इस प्रकार है अमित, सुभम, विशाल, अमन, जितेन्द्र, सोनू, संतोश, गौरव, राजन, केशव, अभिशेक, अजय, देवेन्द्र, विवके, सचिन, रामविजय, राहुल, वैभव, शिखा, प्रिति, राकेश, कृष्णा, प्रिंस, मनीश, सुभम राय, विकास आदि है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन