अज्ञात अपराधियों ने गला रेत युवक को फेंका

Updated:
विज्ञापन

अज्ञात अपराधियों ने गला रेत युवक को फेंकाफोटो संख्या : 13गला कटे युवक की हालत नाजुक, रेफर हसौली कोठी मकई खेत में घायल अवस्था में मिला युवक प्रतिनिधि, उजियारपुर (समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी पंचायत के हसौली कोठी उच्च विद्यालय के समीप मकई खेत में सोमवार की अहले सुबह गला रेत मरणासन्न स्थिति में एक […]

विज्ञापन

अज्ञात अपराधियों ने गला रेत युवक को फेंकाफोटो संख्या : 13गला कटे युवक की हालत नाजुक, रेफर हसौली कोठी मकई खेत में घायल अवस्था में मिला युवक प्रतिनिधि, उजियारपुर (समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के पतैली पूर्वी पंचायत के हसौली कोठी उच्च विद्यालय के समीप मकई खेत में सोमवार की अहले सुबह गला रेत मरणासन्न स्थिति में एक अज्ञात युवक (25) को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. कानोकान इसकी खबर पूरे गांव में फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर आये पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया. जहां चिकित्सकों उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना स्थल से प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार की अहले सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे. इसी बीच एक अज्ञात युवक को अचेतावस्था में कराहते हुये देखा. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. चर्चा है कि युवक को अपराधियों ने अन्यत्र जगह पर गला रेत दिया है. साथ ही उसे यहां मकई खेत में फेंक दिया गया है. जिस जगह अपराधियों ने युवक को फेंका था. उस जगह पर कहीं भी खून का निशान नहीं मिला है. अज्ञात युवक ने जींस पैंट पहन रखा है. जबकि उसके दायां हाथ पर टैटू का निशान बना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक के होश आने का इंतजार किया जा रहा है. उसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन