पुलिस पब्लिक एक दूजे को करेंगे सहयोग

Updated:
विज्ञापन

विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के एसपी के निर्देश रंग लाने वाला है. इसे लेकर विद्यापति प्लस टू विद्यालय उत्तर में मंगलवार को पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया है. इसमें पुलिस पब्लिक को एक दूजे के लिए बनाने का प्रयास होगा. इसमें मंत्र देंगे समस्तीपुर के एसपी […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के एसपी के निर्देश रंग लाने वाला है. इसे लेकर विद्यापति प्लस टू विद्यालय उत्तर में मंगलवार को पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया है. इसमें पुलिस पब्लिक को एक दूजे के लिए बनाने का प्रयास होगा. इसमें मंत्र देंगे समस्तीपुर के एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी. जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित विद्यापति प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को समस्तीपुर के एसपी के निर्देश पर पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया है. इसमें दलसिंहसराय के एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, एसएचओ सुनील कुमार, थानाक्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे. पुलिस पब्लिक मीटिंग की खबर से आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के कान खड़े हो गये हैं. जहां अपराध होने पर अपराधी की पहचान में अब पब्लिक पुलिस को सुराग देगी. वहीं पुुलिस उनपर नकेल कसेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन