समस्तीपुर ने दानापुर को सात विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. स्थानीय पटेल मैदान में रविवार को मुकुल मुरारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फ ाइनल मैच में समस्तीपुर की टीम ने दानापुर की टीम को जबरदस्त बैटिंग व बॉलिंग के बदौलत सात विकेट से दानापुर को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दानापुर की टीम ने […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. स्थानीय पटेल मैदान में रविवार को मुकुल मुरारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फ ाइनल मैच में समस्तीपुर की टीम ने दानापुर की टीम को जबरदस्त बैटिंग व बॉलिंग के बदौलत सात विकेट से दानापुर को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दानापुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 121 रन ही बना सकी. जवाब में उतरी समस्तीपुर के खिलाडि़यों ने शानदार बल्लेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए 17.2 ओवर में दो विकेट खोकर 127 रन बनाते हुए जीत दर्ज की. मैन ऑॅफ द मैच का खिताब निशांत, मैन ऑफ द सीरिज का खिताब गिरधर गोपाल, वेस्ट बॉलर का खिताब रंजन, वेस्ट बैट्समैन का खिताब मृदुल, वेस्ट विकेट का खिताब ए खान को दिया गया. मौके पर बिहार क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा, मधु शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता, एक्सपर्ट बैंक कोचिंग के निदेशक ए कुमार, लोजपा नेता ललन यादव, अमित गुंजन, जयंत सिन्हा, सतवंत चौधरी व अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन