औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. जिला परिषद माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के तहत संगीत एवं कंप्यूटर विज्ञान के अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची को अंतिम मानते हुए प्रकाशित कर दी गयी है. मेधा सूची को जिले के वेबसाइट व आरएसबी इंटर विद्यालय परिसर स्थित नियोजन कार्यालय के चहारदीवारी पर भी चिपका दिया गया है. अभ्यर्थी 22 से 25 […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिला परिषद माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के तहत संगीत एवं कंप्यूटर विज्ञान के अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची को अंतिम मानते हुए प्रकाशित कर दी गयी है. मेधा सूची को जिले के वेबसाइट व आरएसबी इंटर विद्यालय परिसर स्थित नियोजन कार्यालय के चहारदीवारी पर भी चिपका दिया गया है. अभ्यर्थी 22 से 25 अप्रैल तक सभी कार्य दिवसों में 11 से 3 बजे तक दावा आपत्ति एवं प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. डीपीओ स्थापना रामचंद्र मंडल ने बताया कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा के ज्ञापांक 626 के आलोक में औपबंधिक मेधा सूची को अंतिम माना गया है. अभ्यर्थी काउंसेलिंग प्रक्रिया एसटीइटी का मूल अंक प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र व अन्य कागजात दिशा निर्देश के आलोक में लेकर उपस्थित होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन