महिला फुटबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी पर सीवान का कब्जा
फोटो संख्या::::::::::::13रोमांचक मुकाबले में सीवान ने नरकटियागंज को हरायाप्रतिनिधि, विद्यापतिनगरविद्यापति महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सीवान ने नरकटियागंज को दो के मुकाबले तीन गोल दाग कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया़ खेल का निर्णय ट्राइ ब्रेकर पेनाल्टी सूट ओवर से हुआ़ विद्यापतिनगर के मिर्जापुर गांव स्थित विद्यापति प्लस टू विद्यालय के ग्राउंड में रविवार […]
फोटो संख्या::::::::::::13रोमांचक मुकाबले में सीवान ने नरकटियागंज को हरायाप्रतिनिधि, विद्यापतिनगरविद्यापति महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सीवान ने नरकटियागंज को दो के मुकाबले तीन गोल दाग कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया़ खेल का निर्णय ट्राइ ब्रेकर पेनाल्टी सूट ओवर से हुआ़ विद्यापतिनगर के मिर्जापुर गांव स्थित विद्यापति प्लस टू विद्यालय के ग्राउंड में रविवार को खेला गया फाइनल मैच महिला खिलाडि़यों के जौहर से भरा था़ जिसे लेकर रोमांचक संघर्ष खेल के अंतिम क्षण तक कायम रहा़ फाइनल मैच खलने मैदान में उतरे खिलाडि़यों के हौसले बुलंद थे़ दोनों टीमों के बीच कशमकश के कारण निर्धारित समय तक मैच का निर्णायक फैसला नहीं हो सका़ हालांकि दूसरे हाफ में दोनों टीम ने एक एक गोल किये़ पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिये जाने पर भी जब फैसला न हो सका़ तब ट्राइ ब्रेकर पेनाल्टी सूट ओवर के जरिये फाइनल की विजेता सीवान की टीम बनी़ दिये गये पांच पांच पेनाल्टी सूट में तीन पर सीवान ने व दो पर नरकटियागंज ने गोल दागे़ इस तरह सीवान तीन दो से टूर्नामेंट की चैंपियन का खिताब जीत लिया़ फाइनल मैच के मुख्य अतिथि समस्तीपुर के एएसपी आनंद कुमार, भारतीय रेल लेखा सेवा अधिकारी सत्यव्रत कुमार, दलसिंहसराय के एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा, जिला पार्षद रंजित निर्गुणी थे़ मैच के उद्घोषक अनंत कुमार राय एवं राहुल गिरि थे़ रेफरी विनय बिहारी एवं एस्कोरर की भूमिका में रजी अहमद थे़ बेस्ट ट्वेनटी का खिताब सीवान की तारा खातून व बेस्ट एलेवन का पुरस्कार नरकटियागंज की रीतिका कुमारी को दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










