डीआरएम ने दिया जांच का आदेश
डीआरएम ने दिया जांच का आदेशडीएसओ के जांच रिपोर्ट से होगा खुलासासमस्तीपुर. दरभंगा से नयी दिल्ली जानेवाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस लहेरियासराय के पास रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गयी. बताया जाता है कि गाड़ी लहेरियासराय स्टेशन के पास जैसे ही पहुंची की गाड़ी पीछे की कुछ बोगी छोड़ कर आगे […]
डीआरएम ने दिया जांच का आदेशडीएसओ के जांच रिपोर्ट से होगा खुलासासमस्तीपुर. दरभंगा से नयी दिल्ली जानेवाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस लहेरियासराय के पास रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गयी. बताया जाता है कि गाड़ी लहेरियासराय स्टेशन के पास जैसे ही पहुंची की गाड़ी पीछे की कुछ बोगी छोड़ कर आगे बढ़ गयी. इसकी जानकारी मिलते ही ट्रेन के बोगी में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिये अफरा तफरी मच गयी. गार्ड ने इसकी जानकारी चालक को देते हुए स्टेशन प्रबंधक को दी. साथ ही ऑपरेटिंग कंट्रोल को इसकी सूचना एसएस ने दी. तब जाकर गाड़ी को बोगी से जोड़ा गया. इसे जोड़कर आगे बढ़ाने में कुछ समय भी लगा. बाद में ट्रेन का परिचालन हुआ. घटना के संबंध में सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी जफर आजम ने बताया कि डीआरएम सुधांशु शर्मा ने सीनियर डीएसओ को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










