उत्साहित भाजपाइयों ने निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. भाजपा के विश्व का सबसे बड़ा सदस्य वाली पार्टी बनने के खुशी में ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़कों पर रैली निकाली गयी. साथ ही पटाखे भी फोड़े गये. प्रदेश कार्य समिति सदस्य शशिकांत आनंद ने कहा कि देश में दस करोड़ से ज्यादा सदस्य बना जो चीन के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. भाजपा के विश्व का सबसे बड़ा सदस्य वाली पार्टी बनने के खुशी में ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़कों पर रैली निकाली गयी. साथ ही पटाखे भी फोड़े गये. प्रदेश कार्य समिति सदस्य शशिकांत आनंद ने कहा कि देश में दस करोड़ से ज्यादा सदस्य बना जो चीन के वाम पार्टी के आठ करोड़ सदस्य को पीछे छोड़ विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया है. मौके पर प्रो. विजय कुमार शर्मा, सुनील कुमार झा, विजय कुमार चौधरी, राम विनोद ठाकुर, हेमंत मिश्र आदि मौजूद थे. दलसिंहसराय : भाजपा के विश्व की सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी बनने को लेकर भाजपाइयों ने आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी. एनएच 28 स्थित सरदारगंज चौक पर कपिलदेव चौधरी के नेतृतव में कार्यक्रम पर खुशी का इजहार किया. प्रदेश कार्य समिति सदस्य सामंत कुमार चौधरी, वीरेंद्र पासवान, सुजीत पाठक, विभूति मिश्रा, बबली राय, अंजनी साह, अरुण मिश्रा, दीपक पासवान, सफलता प्रसाद, सुमित कुमार, मनोज कुमार आदि ने एक दूसरे को बधाई देते हुए प्रसन्नता जतायी. समस्तीपुर : वैश्य समाज की बैठक राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष सह भाजपा अतिपिछड़ा मंच के क्षेत्रीय प्रभारी प्रदीप साह शिवे की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूर्व मुखिया संजीत कुमार मंटू के मौत पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मौके पर अचार्य डा. गंगा प्रसाद आजाद सतमलपुरी,प्रो. रामानंद प्रधान, डा. विशाल नवमाली, अमित कुमार मुन्ना, डा. कामेश्वर प्रसाद साह, केदार साह, योगेंद्र प्रसाद साह, जागो शर्मा, चंद्रशेखर पोद्दार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन