तीन शराब परोसने वाले व पांच पियक्कड़ चढ़े पुलिस के हत्थे

Updated:
विज्ञापन

शराबियों व अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियानसरदारगंज चौक पर पुलिस ने देर शाम की छापेमारीप्रतिनिधि, दलसिंहसराय बिना लाइसेंस सड़क किनारे ठेले पर शराब ग्राहकों को परोसने वाले व शराब पीकर खुलेआम सड़क पर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम विशेष छापेमारी अभियान चलाया. गुप्त […]

विज्ञापन

शराबियों व अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियानसरदारगंज चौक पर पुलिस ने देर शाम की छापेमारीप्रतिनिधि, दलसिंहसराय बिना लाइसेंस सड़क किनारे ठेले पर शराब ग्राहकों को परोसने वाले व शराब पीकर खुलेआम सड़क पर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम विशेष छापेमारी अभियान चलाया. गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी के नेतृत्व में चले अचानक छापेमारी को लेकर अवैध कारोबारियों व नशेरियों के बीच हड़कंप मच गया. कई तो भाग खड़े हुए. मगर ठेले पर भूंजा, पकौड़ी, मीट, मूर्गा बेचने के साथ सड़क किनारे बेंच लगाकर ग्राहकों को मनपसंद शराब व बियर परोसने वाले तीन अवैध शराब कारोबारी दुकानदारों को पुलिस ने धर दबोचा. वहीं पुलिस छापेमारी को देख भाग रहे पांच पियक्कड़ों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसे थाना ले आयी. पुलिस ने छापेमारी के क्रम में तीनों ठेला दुकानदारों के ठेला से 43 बोतल विदेशी शराब समेत बियर की दो दर्जन से अधिक खाली बोतलें व प्लास्टिक ग्लास बरामद की. छापेमारी एनएच 28 स्थित सरदारगंज चौक पर की गयी. धराये दुकानदारों में सुरेश पासवान, बेलामेघ उजियारपुर के रमेश कुमार गुप्ता व केटवा के शत्रुघ्न साह सड़क किनारे ठेले पर भूंजा-पकौड़ी व अन्य नाश्ता की दुकान चलाते हैं. इन पर शराब पीने के चक्कर में चक्कर में धराये ग्राहकों में रसीदपुर के राजेश कुमार, कोनैला के संतोष कुमार, भटगामा के गगनदेव चौधरी, शाहपुर चकहब्बी के सुनील कुमार ईसर व चमथा के लक्ष्मी नारायण ठाकुर शामिल बताये गये हैं. थानाध्यक्ष के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला को दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए धराये सभी लोगों को कोर्ट भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन