सड़क निर्माण कंपनी के बसढि़या प्लांट में आग से क्षति
दलसिंहसराय. सड़क निर्माण कार्य से जुड़े जेकेएम इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के बसढि़या स्थित बेस कैंप प्लांट में शनिवार को अचानक आग लगने की घटना हुई. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की. आग अलकतरा टैंक में लगी थी. इसमें अलकतरा, टैंक, भीतर के […]
दलसिंहसराय. सड़क निर्माण कार्य से जुड़े जेकेएम इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के बसढि़या स्थित बेस कैंप प्लांट में शनिवार को अचानक आग लगने की घटना हुई. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की. आग अलकतरा टैंक में लगी थी. इसमें अलकतरा, टैंक, भीतर के पाइप लाइन व बाहर लगी मशीनें समेत लाखों के अलकतरा व मशीनें जलने की बात कही जा रही है. प्लांट इंचार्ज रवीश कुमार व साइट इंचार्ज रामसेवक गौड़ ने अचानक अलकतरा टैंक से धुएं निकलने व आग लगने की घटना में अलकतरा व मशीनें जलने की बात कह रहे थे. लेकिन आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पा रहा है. इस घटना से प्लांटकर्मियों में भारी मायूसी देखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










